DDA Housing Scheme: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) रक्षाबंधन के मौके पर 1287 फ्लैट की नई हाउसिंग स्कीम शुरू करने जा रहा है. इस योजना में नरेला के अलग-अलग सेक्टरों में HIG और MIG कैटेगरी के फ्लैट शामिल हैं.
DDA की यह योजना 28 अगस्त से शुरू हो रही है. फ्लैटों की बुकिंग दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. खास बात यह है कि खरीदारों को फ्लैट की कीमत पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है. इस योजना में फ्लैट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जाएंगे. यानी जो लोग पहले बुकिंग करेंगे, उन्हें अपनी पसंद का फ्लैट मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी.
कहां मिलेंगे फ्लैट?
DDA की नागरिक आवास योजना के तहत नरेला के सेक्टर A1 से A4 में फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें पॉकेट-3 और पॉकेट-4 समेत अलग-अलग पॉकेट में HIG और MIG कैटेगरी के फ्लैट शामिल हैं. पॉकेट-3 में 230 HIG फ्लैट हैं. एक फ्लैट की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है.
वहीं पॉकेट-4 में 267 HIG फ्लैट हैं, जिनकी कीमत करीब 96.86 लाख रुपये है. इसके अलावा पॉकेट-3 में 386 MIG फ्लैट उपलब्ध हैं. इनकी कीमत करीब 73.02 लाख रुपये प्रति फ्लैट रखी गई है. वहीं पॉकेट-2 में 404 MIG फ्लैट हैं और एक फ्लैट की कीमत करीब 73.71 लाख रुपये है.
इस रक्षाबंधन, अपनों के साथ अपने घर का सपना करें साकार!
— Delhi Development Authority (@official_dda) August 28, 2026
जनता की मांग पर डीडीए नागरिक आवास योजना में 1,287 अतिरिक्त HIG एवं MIG फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं।
25% तक की छूट
पॉकेट 3 एवं 4, सेक्टर A1–A4, नरेला
बुकिंग आरंभ: 28 अगस्त 2026, दोपहर 12 बजे
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर
अपने… pic.twitter.com/BWPeCIPCYd
25 प्रतिशत तक की छूट
इस हाउसिंग स्कीम में DDA की ओर से खरीदारों को 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. इससे दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह स्कीम खास हो सकती है. फ्लैट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेंगे. इसलिए खरीदारों को बुकिंग शुरू होने के बाद जल्द आवेदन करना होगा.
रेडी टू मूव हैं फ्लैट
इस योजना के तहत दिए जा रहे फ्लैट तैयार हैं. यानी बुकिंग और बाकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद खरीदार इनमें शिफ्ट हो सकते हैं. ये फ्लैट फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी हैं. DDA की ओर से फ्लैट का सैंपल देखने की सुविधा भी दी जा रही है. इच्छुक खरीदार बुकिंग से पहले फ्लैट देखकर उसके बारे में जानकारी ले सकते हैं.
ऑनलाइन होगी बुकिंग
DDA की इस योजना में बुकिंग और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इच्छुक लोग DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in या eservices.dda.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. किसी तरह की जानकारी या मदद के लिए DDA की हेल्पलाइन 1800110332 पर संपर्क किया जा सकता है. बुकिंग 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.
ये भी पढ़ें- R Praggnanandhaa: आर प्रज्ञानंद ने शतरंज में किया कमाल, जीता Grand Chess Tour, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय