2026 में दीपिका पादुकोण मचाएंगी धमाल, 'किंग' से लेकर 'पठान 2' तक... इन 6 फिल्मों में बिखेरेंगी जलवा

Deepika Padukone Upcoming Projects in 2026: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण के लिए 2025 का साल कुछ विवादों में घिरा हुआ था, लेकिन 2026 में वे बड़े पर्दे पर एक बार फिर से धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Deepika Padukone Upcoming Projects in 2026 king maha avatar aa22xa6
Image Source: Social Media

Deepika Padukone Upcoming Projects in 2026: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण के लिए 2025 का साल कुछ विवादों में घिरा हुआ था, लेकिन 2026 में वे बड़े पर्दे पर एक बार फिर से धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मां बनने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए पर्दे से दूरी बनाई थी, लेकिन अब वे कई बड़ी फिल्मों के जरिए अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं.

इस साल दीपिका पादुकोण के पास होगा फिल्मों खजाना

दीपिका पादुकोण के पास इस समय कुछ बेहद बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं. इन फिल्मों में वे अपनी शानदार एक्टिंग से एक बार फिर साबित करेंगी कि वे बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं.

'महावतार' में विक्की कौशल के साथ दीपिका का अहम रोल

दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल के साथ 'महावतार' नामक एक पौराणिक ड्रामा फिल्म में नजर आ सकती हैं. इस फिल्म के लिए दीपिका का नाम लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि फिल्म के किरदार को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका का रोल काफी महत्वपूर्ण और दमदार होगा, जो दर्शकों को काफी प्रभावित करेगा.

'किंग' में एक बार फिर शाहरुख के साथ रोमांस

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है. इस बार फिर से दोनों बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं, फिल्म का नाम है ‘किंग’. फिल्म का टीजर और पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं हुई है. दीपिका को शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्मों में हमेशा लकी माना जाता है, और ये जोड़ी इस बार भी वही जादू बिखेरेगी.

'टाइगर वर्सेस पठान' में दीपिका का खास किरदार

2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'टाइगर वर्सेस पठान' होने वाली है, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में दिख सकती हैं. हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका का नाम फाइनल हो चुका है. यह फिल्म दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी.

'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' में दीपिका की वापसी

अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' में दीपिका पादुकोण एक अहम किरदार निभा सकती हैं. पहले पार्ट में दीपिका की झलक देखने को मिली थी, लेकिन दूसरे पार्ट में उनका किरदार बड़ा और और ज्यादा रोमांचक हो सकता है. इससे दर्शकों को उनकी एक नई और दिलचस्प भूमिका देखने को मिल सकती है.

'पठान 2' में शाहरुख के साथ एक और धमाका

'पठान 2' फिल्म के पहले पार्ट में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण ने दर्शकों का दिल जीता था. अब 2026 में इस फिल्म के दूसरे पार्ट के साथ दीपिका एक बार फिर शाहरुख के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उम्मीदें हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.

'एए22xए6' में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका

दीपिका पादुकोण एक और बड़ी फिल्म 'एए22xए6' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वे साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ अभिनय करेंगी. यह फिल्म भी एक बड़ी हिट बनने की पूरी संभावना रखती है. फिल्म के निर्देशक एटली कुमार हैं और इसमें जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगी. फिल्म के नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी, लेकिन इससे पहले ही इसकी चर्चा काफी तेज हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने न्यू ईयर पर मचाई धूम, बॉक्स ऑफिस पर बनाने जा रही इतिहास, जानें टोटल कलेक्शन