Datun Selling Girl Viral Video: प्रयागराज के कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे. कई ने इस मेले में पहुंच नाम और शोहरत दोनों कमाई. इन्हीं में एक लड़की सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. नाम मोनालीसा आपको याद होगी. 3 जनवरी से माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है. कुंभ की तरह माघ मेले में भी संगम में डुबकी लगाने हजारों की तादात में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.
अब इस मेले से एक लड़की का नाम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल लड़की अपनी खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है. इन्हें दातुन वाली के नाम से जाना जा रहा है. हालांकि लड़की ने अपना असली नाम भी बताया.
दातुन वाली लड़की
प्रयागराज माघ मेले में ये लड़की नीम के दातुन और माला बेचने आई है. लेकिन मेले से उसे एक अलग ही पहचान मिली. अपनी खूबसूरती और सहज मुस्कान से उसने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. घंटो भर में सोशल मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. दातुन वाली लड़की ने अपना नाम बताया. जिस शख्स ने उसकी वीडियो रिकॉर्ड की वो उसे सपना के नाम से पुकारने लगा. इस पर उसने टोकते हुए कहा कि मेरा नाम सपना नहीं बासमती है.
बासमती को जब शख्स कहता है कि सपना इसी पर वो उसे टोकते हुए कहती है कि मेरा नाम सपना नहीं बासमती है. लेकिन इसके बावजूद शख्स उसे सपना कहकर ही पुकारता है. जिसके कार सपना के नाम से वो वीडियो वायरल हो गया और लोग उसे उसी नाम से जानने लगे. नाम की सच्चाई, तो ये थी. लेकिन वायरल होने के बाद बासमती को और भी समस्या का सामना करना पड़ाा.
वायरल होना बनी परेशानी
बासमती ने बताया कि उसके लिए वायरल होना किसी मुश्किल से कम नहीं. ऐसा इसलिए इसके कारण उसके काम पर काफी असर पड़ा है. यानी जब तक वो वायरल नहीं थी वो तब तक उसकी अच्छी कमाई हो रही थी. लेकिन एक बार वायरल होने के बाद लोग उसके पास जा तो रहे हैं, पर सिर्फ कैमरे में उसके साथ एक फोटो खिचवाने या फिर वीडियो रिकॉर्ड करने. बासमती का कहना है कि उसके चारों ओर भीड़ रहती है कैमरे और सवालों की जिसके कारण कमाई रुक गई.
मोनालीसा से जोड़ रहे लोग
एक ओर बासमती खूब वायरल हो चुकी. लेकिन दूसरी ओर सोशल मीडिया एक बहस छिड़ गई है. कुछ लोग बासमती के भविष्य पर चिंता जता रहे हैं साथ ही कई सवाल भी कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि बिना मेहनत किसी को इस तरह वायरल करना क्या सही है? क्योंकि सोशल मीडिया पर हर वायरल होने वाला शख्स और उसकी लाइफ में कितना इसका प्रभाव पड़ता है ये भी मायने रखता है. बासमती की कहानी सुनकर कई लोग इमोशनल हुए, लोगों ने कहा कि इससे उसकी रोजी-रोटी पर असर हुआ है.
यह भी पढ़ें: क्या मार्च तक बंद होने वाले हैं 500 रुपये के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल दावा; जानें क्या है सच