Datia By Election Result 2026: दतिया में कांग्रेस की जीत के बाद CM Mohan का बड़ा बयान

Datia By Election Result 2026: बीजेपी के मजबूत गढ़ माने जाने वाले दतिया में कांग्रेस ने 616 वोटों से दर्ज की जीत, CM मोहन यादव ने कहा- जनता का फैसला सर्वोपरि, अगले चुनाव और मजबूती से लड़ेंगे.

Bharat 24

Datia By Election Result 2026: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कड़े मुकाबले में मात देते हुए सीट अपने नाम बरकरार रखी है. कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 616 वोटों से हराकर जीत दर्ज की. इस नतीजे को राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है, क्योंकि दतिया को लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है.

चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक गलियारों में सबसे अधिक चर्चा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को लेकर रही. टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी के भीतर नाराजगी खुलकर सामने आई थी और उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था. चुनाव नतीजों में यह भी देखने को मिला कि नरोत्तम मिश्रा अपने ही पोलिंग बूथ पर बीजेपी को बढ़त नहीं दिला सके, जहां पार्टी 27 वोटों से पीछे रह गई. चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में कई दिन तक डेरा डाला था. उन्होंने रोड शो और जनसभाएं कीं. वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी जीत हासिल नहीं कर सकी.

ये भी पढ़ें- NDA Parliamentary Meeting: आज होगी NDA की 'मंगल मिलन' बैठक! PM मोदी देंगे बड़ा मंत्र