Virat Kohli Rohit Sharma Partnership: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में भारत ने भले ही सीरीज 1-2 से गंवा दी हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी का तोहफ़ा मिला.
टीम इंडिया के दोनों दिग्गजों ने मिलकर 168 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई और भारत को सिर्फ 39.2 ओवर में 237 रनों का आसान लक्ष्य पूरा कर शानदार जीत दिलाई.
𝙎𝙮𝙙𝙣𝙚𝙮 𝙎𝙥𝙚𝙘𝙩𝙖𝙘𝙡𝙚 🍿
— BCCI (@BCCI) October 25, 2025
Rohit Sharma 🤝 Virat Kohli
This was their 12th 1️⃣5️⃣0️⃣ partnership in ODI's which is the joint most in the format 🔥
Scorecard ▶ https://t.co/4oXLzrhGNG#TeamIndia | #3rdODI | #AUSvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/GWO75BjYez
रोहित और कोहली का कमाल
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. कप्तान मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में 50 और ट्रेविस हेड ने 29 रन बनाए, जिससे टीम को शुरुआत मिली. लेकिन भारत के तेज़ गेंदबाजों ने शानदार वापसी की. युवा हर्षित राणा ने 8.4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट झटके. वाशिंगटन सुंदर ने 2 और सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को 46.4 ओवर में ऑल आउट कर दिया.
फिर आया रो-को का समय. 69 रनों की शुरुआती साझेदारी के बाद रोहित और कोहली ने पूरे मैच पर कब्ज़ा कर लिया. रोहित शर्मा ने 125 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे. विराट कोहली ने 81 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाकर जिम्मेदारी निभाई. इस जीत के साथ रो-को जोड़ी ने वनडे इतिहास में 12वीं 150 साझेदारी और 19वीं 100 साझेदारी पूरी कर सचिन-सौरव की प्रतिष्ठित जोड़ी की बराबरी कर ली.
अद्भुत रिकॉर्ड और सम्मान
रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया. रोहित ने इस सीरीज में कुल 202 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है.
वनडे में विदेशी धरती पर सबसे ज़्यादा शतक बनाने के मामले में:
किसी विशेष विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा वनडे शतक:
सबसे अधिक 100 साझेदारियां (ODI)
यह भी पढ़ें- Instagram में आ गया जबरदस्त फीचर, फिर से चला सकेंगे पहले देखी हुई रील्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल?