Vice President Election 2025: CP Radhakrishnan बने भारत के नए उपराष्ट्रपति

CP Radhakrishnan new Vice President of India

नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ के अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे ने भारतीय राजनीति में हलचल मच गई थी. 21 जुलाई 2025 को उनके इस्तीफे के बाद से ही देश की नजरें अगले उपराष्ट्रपति पर टिकी थीं. आखिरकार, लंबे इंतजार और सियासी हलचल के बाद भारत को अपना 15वां उपराष्ट्रपति मिल गया है. एनडीए के दिग्गज उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने 9 सितंबर 2025 को हुए चुनाव में शानदार जीत हासिल की, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन के बी. सुदर्शन रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा. यह जीत न केवल एनडीए की रणनीति की जीत है, बल्कि दक्षिण भारत से तीसरे उपराष्ट्रपति के रूप में इतिहास रचने का गौरव भी है. आइए, इस रोमांचक चुनाव की कहानी को करीब से देखें.