फ्लाइट कैंसिलेशन पर 500 करोड़ का मुआवजा! जनवरी में यात्रियों को मिलेगी राहत

Compensation of Rs 500 crore on flight cancellation

देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने हाल ही में हुई व्यापक फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने घोषणा की है कि 3 से 5 दिसंबर के बीच जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई थीं और जिन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, उन्हें रिफंड के अलावा अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा. इंडिगो के मुताबिक, यह मुआवजा जनवरी महीने में प्रभावित यात्रियों को प्रदान किया जाएगा.

एयरलाइन का अनुमान है कि इस राहत पैकेज के तहत कुल मुआवजे की राशि ₹500 करोड़ से अधिक हो सकती है, जो इसे भारतीय एविएशन सेक्टर के सबसे बड़े यात्री मुआवजा कार्यक्रमों में से एक बनाती है.