Stampede in Uttarakhand News: Mansa Devi Mandir में भगदड़ के बाद CM Dhami ने मुआवजे का किया ऐलान

Compensation announced after stampede at Mansa Devi Mandir

Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह अचानक भगदड़ मच गई, जिससे 6 लोगों की जान चली गई और 25 से 30 लोग घायल हो गए. यह हादसा मंदिर मार्ग पर हुआ, जहां अफवाहों के कारण भारी भीड़ में अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई. घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया और घायलों के इलाज के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए.