Cold Wave Alert: उत्तर भारत में ठंड का कहर, कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक!

Cold havoc in North India fogg and Cold Wave Alert

Weather: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. कई राज्यों में तापमान तेजी से गिर रहा है और कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे पहुंचने के आसार हैं.

राजस्थान के कुछ हिस्सों में अत्यधिक ठंड दर्ज की गई है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को दिन-रात कंपकंपी महसूस हो रही है.