Cocktail 2 Collection: 'कॉकटेल 2' का दुनियाभर में चला जादू, बना डाला वर्ल्डवाइड ये नया रिकॉर्ड

Cocktail 2 Worldwide Box office collection: रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की पसंद करने वाले दर्शकों के लिए आई 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है.

cocktail-2-box-office-collection-day-10-breaks-career-records
Image Source: Social Media

Cocktail 2 Worldwide Box office collection: रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की पसंद करने वाले दर्शकों के लिए आई 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद से फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. शुरुआती दिनों में माना जा रहा था कि दूसरी बड़ी रिलीज 'वेलकम टू द जंगल' इसकी कमाई को प्रभावित कर सकती है, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला. फिल्म ने दस दिनों में दमदार कमाई करते हुए कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

143 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कारोबार किया है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 10 दिनों के भीतर फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 143.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी दर्शकों से भी फिल्म को अच्छा समर्थन मिला है, जिसकी वजह से इसका वैश्विक कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है.

भारत में दूसरे वीकेंड पर भी बरकरार रही रफ्तार

अगर भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दूसरे रविवार को 4.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, दूसरे वीकेंड में कुल 12.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया गया. आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 104.33 करोड़ रुपये और इंडिया नेट कलेक्शन 88.41 करोड़ रुपये रहा. वहीं, विदेशों से फिल्म ने 38.85 करोड़ रुपये की कमाई की है.

कृति सेनन की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी 'कॉकटेल 2'

'कॉकटेल 2' ने कृति सेनन के फिल्मी करियर में भी एक नई उपलब्धि जोड़ दी है. नेट कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने उनकी पिछली सफल फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में करीब 87 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया था.

हालांकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में दोनों फिल्मों के बीच अभी बेहद कम अंतर है. जहां 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ग्लोबल कलेक्शन 143.66 करोड़ रुपये था, वहीं 'कॉकटेल 2' दस दिनों में 143.18 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले ही दिन यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा और फिल्म कृति सेनन की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

शाहिद कपूर की टॉप-3 सबसे बड़ी फिल्मों में 'कॉकटेल 2'

शाहिद कपूर के लिए भी यह फिल्म बेहद खास साबित हुई है. भारत में 88.41 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ 'कॉकटेल 2' उनके करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

शाहिद कपूर की टॉप 10 हाईएस्ट नेट ग्रॉसिंग फिल्में

  • पद्मावत – 300.26 करोड़ रुपये
  • कबीर सिंह – 278.24 करोड़ रुपये
  • कॉकटेल 2 – 88.41 करोड़ रुपये
  • तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया – 87 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो – 83.35 करोड़ रुपये
  • आर... राजकुमार – 64 करोड़ रुपये
  • उड़ता पंजाब – 59.6 करोड़ रुपये
  • हैदर – 58.3 करोड़ रुपये
  • कमीने – 41.3 करोड़ रुपये
  • फटा पोस्टर निकला हीरो – 37.8 करोड़ रुपये

पहली फिल्म से अलग है 'कॉकटेल 2' की कहानी

'कॉकटेल 2' साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. पहले भाग में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इस बार फिल्म में सैफ अली खान के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार निभा रही हैं. हालांकि, फिल्म की टीम पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि यह केवल नाम के लिहाज से सीक्वल है. इसकी कहानी, किरदार और घटनाक्रम पहली फिल्म से पूरी तरह अलग हैं.

ये भी पढ़ें: वेनिस में अंबानी सेलिब्रेशन की अनदेखी तस्वीरें, ओरी ने फैंस को दिखाई झलक