CM Yogi Speech: Kushinagar को CM Yogi की बड़ी सौगात! 464 महा-परियोजनाओं का किया लोकार्पण

CM Yogi major gift to Kushinagar Inaugurated 464 mega-projects

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों में कई विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं. इन परियोजनाओं से लोगों को बेहतर सड़क, बिजली, पानी और दूसरी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है. यह भगवान राम से जुड़ा क्षेत्र है और भगवान बुद्ध व भगवान महावीर की महापरिनिर्वाण स्थली होने के कारण पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है.

उन्होंने कहा कि पहले भी इस क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं थीं, लेकिन पिछली सरकारों ने इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया. इसी वजह से यह इलाका विकास की दौड़ में पीछे रह गया और लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ा.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामविलास भगत और रामप्रवेश साहनी को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि दोनों की उम्र 100 वर्ष से अधिक है और उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी और समाज की सेवा में समर्पित किया है.