UP News: महिलाओं के लिए CM Yogi का बड़ा फैसला, लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी

Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yojana: यूपी में रक्षाबंधन से ठीक पहले महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है. एक तरफ रक्षाबंधन पर कल से तीन दिनों तक सभी महिलाएं रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी तो दूसरी तरफ 29 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी.

CM Yogi major decision for women Approval granted for the Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yojana
Bharat 24

Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yojana: यूपी में रक्षाबंधन से ठीक पहले महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है. एक तरफ रक्षाबंधन पर कल से तीन दिनों तक सभी महिलाएं रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी तो दूसरी तरफ 29 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. सीएम योगी ने लखनऊ में इसका शुभारंभ करते हुए अपने हाथों से कई महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए सांकेतिक स्मार्ट कार्ड का वितरण किया. महिलाओं को साड़ी और मिठाई का डिब्बा भी दिया गया. यूपी के अन्य जिलों में भी इसी तरह से आयोजन कर महिलाओं को सौगात दी गई.

ये भी पढ़ें- US Visa: ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, अमेरिका ने दुनियाभर में वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई अस्थायी रोक, जानें वजह