UP के छात्र-छात्राओं की बल्ले-बल्ले, CM Yogi ने तोहफा देकर कही ये बड़ी बात

CM Yogi gave a gift to the students of UP

लखनऊ: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को एक भव्य छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 3,96,602 छात्र-छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की. इस अवसर पर 89.96 करोड़ रुपए की राशि सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर की गई, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूती मिलेगी. इस कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण और नरेंद्र कश्यप भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और सरकार की इस पहल की सराहना की. 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों से अनुरोध किया कि इस छात्रवृत्ति का उपयोग वे अपनी शिक्षा और कौशल विकास के लिए ही करें. सीएम ने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है और 2025-26 तक वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को कुल ₹2,825 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है.