उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की जान गई है. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का तुरंत आकलन किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए.
सीएम योगी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी पीड़ित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखें और उन्हें जरूरी सहायता समय पर मिले, यह सुनिश्चित करें.