उत्तर प्रदेश के इस शहर का नाम बदलेगी यूपी सरकार, जल्द मिलेगी नई पहचान, सीएम योगी ने मंच से किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार (27 नवम्बर) गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ जी की भव्य मूर्ति की स्थापना और मंदिर के उद्घाटन समारोह में शिरकत की.

CM Yogi Adityanath announces the renaming of Fazil Nagar to Pava Nagari from the stage
Image Source: ANI/ File

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार (27 नवम्बर) गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ जी की भव्य मूर्ति की स्थापना और मंदिर के उद्घाटन समारोह में शिरकत की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के महत्व पर जोर दिया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि भगवान महावीर का जन्म यद्यपि वैशाली में हुआ लेकिन महा परिनिर्वाण उन्होंने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पावागढ़ में लिया था. आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि हमारी सरकार ने उस फाजिल नगर का नाम जहां भगवान महावीर ने अपना महापरिनिर्वाण लिया था उसे हम पावा नगरी के रूप में हम लोगों ने उसके नामकरण को आगे बढ़ाने की कारवाई को आगे बढ़ाया है. 

सीएम योगी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि हमारे उत्तर प्रदेश में प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव और अयोध्या में चार ऐसे पवित्र जैन तीर्थंकर उसी अयोध्या की धरती में पैदा हुए. काशी जो दुनिया की आध्यात्मिक नगरी कही जाती है, उस काशी में चार जैन तीर्थंकरों को अवतरित होते हुए दुनिया ने देखा है. अभी पिछले दिनों मुझे श्रावस्ती जाने का अवसर प्राप्त हुआ था. वहां पर भगवान संभवनाथ जी का जन्म जैन तीर्थंकर के रूप में उनका जन्म उसी श्रावस्ती की धरती पर हुआ था.

सीएम योगी ने कहा कि भारत की परंपरा भारत के ऋषियों संतों मुनियों और महापुरुषों के त्याग और बलिदान की एक महागाथा है. यह महागाथा उंगलियों में गिनने लायक नहीं, युगों युगों से यह गाथा विश्व मानवता के लिए एक प्रेरणा रही है. विश्व मानवता इस महागाथा का श्रवण करके उससे प्रेरणा प्राप्त करके अपने आगे के भविष्य को तय की है और उसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए आज भी भारत के अंदर हमारी वे पवित्र उपासना विधियां उसी रूप में उसी श्रद्धा भाव के साथ कार्य करते हुए इस व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अभी तीन दिन पूर्व यह हमारा सौभाग्य है, अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण में कार्य को पूर्ण करने के इस महायज्ञ का पूर्णाहुति के कार्यक्रम के साथ ही भव्य भगवा ध्वज का आरोहण श्री राम जन्मभूमि के भव्य मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के कर कमल से संपन्न हुआ है. पूरा देश और पूरी दुनिया भारत के सनातन के इस वैभव को देखी है, उसको अनुभव की है.

ये भी पढ़ें: सावधान! SIR के नाम पर साइबर ठग कर रहे फ्रॉड, ऐसे बना रहे लोगों को शिकार, यहां जानिए बचने का तरीका