प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. तीन राज्यों के इस दौरे के दौरान पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे. इस दौरान ITI अलीगंज के तीन प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी करेंगे.
इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार के वैशाली पहुंचेंगे, जहां करीब 34,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
पीएम मोदी के इस तीन राज्यों के दौरे से शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर फोकस रहेगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. तीन राज्यों के इस दौरे के दौरान पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.