यहां रहेंगे, वहां वाला छोड़ेंगे... दिल्ली पहुंचते ही बोले सीएम नीतीश कुमार, कल राज्यसभा सांसद की लेंगे शपथ

Nitish Kumar Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया दिल्ली दौरे ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. गुरुवार दोपहर करीब 3:15 बजे दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की, जिसमें उनके बयान से यह संकेत मिला कि वे अब राष्ट्रीय राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की ओर बढ़ रहे हैं.

CM Nitish Kumar said as soon as he reached Delhi will take oath as Rajya Sabha MP tomorrow
Image Source: Social Media


Nitish Kumar Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया दिल्ली दौरे ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. गुरुवार दोपहर करीब 3:15 बजे दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की, जिसमें उनके बयान से यह संकेत मिला कि वे अब राष्ट्रीय राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की ओर बढ़ रहे हैं.

दिल्ली पहुंचते ही पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “हमने तय कर लिया है, यहां रहेंगे, वहां वाला छोड़ेंगे. फिर उसके बाद यही रहेगा.” उनके इस बयान को राजनीतिक जानकार बिहार की सक्रिय राजनीति से दूरी और केंद्र की राजनीति में संभावित भूमिका के तौर पर देख रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, “हम उसी (राज्यसभा शपथ) के लिए आए हैं, कल सुबह जा रहे हैं. वहां सब छोड़ देंगे. 20 साल वहां रहे हैं, अब हम यहीं रहेंगे.” इस बयान ने यह संकेत और मजबूत कर दिया है कि उनका फोकस अब राष्ट्रीय स्तर की राजनीति पर शिफ्ट हो सकता है.

नए लोगों को जिम्मेदारी देने के संकेत

दिल्ली में बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने यह भी कहा, “हमने तो तय कर लिया है, आपको बता दिए हैं… वहां का छोड़कर यहां का करेंगे, यही रहेंगे.” उन्होंने आगे जोड़ा, “तीन-चार दिन के बाद वहां जाएंगे तो सब कर देंगे, नए लोगों को जिम्मेदारी दे देंगे.”

जब उनसे बिहार के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने किसी नाम का खुलासा नहीं किया. उन्होंने कहा, “हमने इतना काम किया वहां पर, फिर हमारे मन में हुआ कि अब यहीं पर रहेंगे… आप चिंता मत कीजिए.” इस जवाब ने सियासी अटकलों को और हवा दे दी है और उत्तराधिकारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

दिल्ली एयरपोर्ट पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नीतीश कुमार का स्वागत किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने मीडिया की ओर मुस्कुराकर अभिवादन किया, हालांकि वे ज्यादा बातचीत से बचते नजर आए.

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक दिलचस्प सियासी तस्वीर भी सामने आई. कार में उनके ठीक बगल वाली सीट पर ललन सिंह बैठे दिखाई दिए, जबकि आगे की सीट पर संजय झा मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में बंपर मतदान, दोपहर 1 बजे तक इतनी हुई वोटिंग