सुट्टा मारने वालों के लिए बुरी खबर, 1 फरवरी से इतनी महंगी हो जाएगी सिगरेट, जानें 20 वाली कितने में मिलेगी

Cigarettes Prices Increase: नए साल की शुरुआत के साथ तंबाकू और सिगरेट के शौकिनों के लिए एक ऐसी खबर आई है, जो उनके जेब पर सीधा असर डालने वाली है.

Cigarettes will become more expensive from 1st February
Image Source: Freepik

Cigarettes Prices Increase: नए साल की शुरुआत के साथ तंबाकू और सिगरेट के शौकिनों के लिए एक ऐसी खबर आई है, जो उनके जेब पर सीधा असर डालने वाली है. 1 फरवरी 2026 से लागू होने वाले नए टैक्स नियमों के बाद, सिगरेट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने वाली है. यह सिर्फ एक मामूली इन्क्रीमेंट नहीं, बल्कि तंबाकू उत्पादों के हर कश के साथ खर्च भी बढ़ेगा. सिगरेट की कीमतें अब पहले जैसी सस्ती नहीं रहेंगी, और 20 रुपये वाली सिगरेट भी अब काफी महंगी हो सकती है.

नए टैक्स नियमों से सिगरेट पर बढ़ेगा बोझ

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों जैसे सिगरेट, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह नया टैक्स सिस्टम 1 फरवरी 2026 से लागू होगा और इसके बाद सिगरेट पर एक्स्ट्रा टैक्स लगाया जाएगा. सरकार का कहना है कि तंबाकू से जुड़ी बीमारियों के इलाज पर स्वास्थ्य बजट का दबाव बढ़ रहा है, और टैक्स चोरी को रोकने के लिए टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव की आवश्यकता थी. इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर सिगरेट की कीमतों पर पड़ेगा.

सिगरेट की लंबाई और श्रेणी के आधार पर बढ़ेगा टैक्स

नए नियमों के तहत, सिगरेट की लंबाई के आधार पर प्रति 1000 सिगरेट पर अलग-अलग एक्साइज ड्यूटी लागू होगी. सिगरेट की लंबाई के हिसाब से टैक्स की राशि तय की गई है. उदाहरण के तौर पर, 65 मिलीमीटर तक की छोटी नॉन-फिल्टर सिगरेट पर प्रति स्टिक लगभग 2.05 रुपये अतिरिक्त टैक्स लगेगा. इसी लंबाई की फिल्टर सिगरेट पर करीब 2.10 रुपये प्रति स्टिक का अतिरिक्त बोझ होगा.

65 से 70 मिलीमीटर की सिगरेट पर टैक्स 3.60 रुपये से 4.00 रुपये प्रति स्टिक तक बढ़ेगा, जबकि 70 से 75 मिलीमीटर की प्रीमियम सिगरेट पर 5.40 रुपये प्रति स्टिक का एक्स्ट्रा टैक्स लगेगा. अगर सिगरेट का डिजाइन गैर-मानक है तो यह टैक्स 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक पहुंच सकता है.

20 रुपये वाली सिगरेट अब कितने में मिलेगी?

मौजूदा समय में अगर कोई सिगरेट 20 रुपये में मिल रही है और वह 65 मिलीमीटर फिल्टर कैटेगरी में आती है, तो उस पर करीब 2 रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त टैक्स जुड़ सकता है. इस तरह, सिगरेट की कीमत 22 से 23 रुपये तक पहुंच सकती है. इसके अलावा, प्रीमियम सिगरेट पर यह टैक्स और भी ज्यादा होगा, जिससे इनकी कीमतों में और भी वृद्धि हो सकती है.

क्या होगा सिगरेट प्रेमियों के लिए इसका असर?

नई टैक्स नीति के बाद सिगरेट की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से तंबाकू प्रेमियों को अपनी आदतों पर भारी असर पड़ेगा. एक्स्ट्रा टैक्स, डीलर मार्जिन और अन्य लागतों के बाद, सिगरेट की कीमतों में तेजी से इजाफा होगा. अगर आप सिगरेट के शौकिन हैं तो अब आपकी जेब पर और भी ज्यादा बोझ पड़ेगा. वहीं, प्रीमियम सिगरेट पीने वालों को तो और भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: ठंड में कान के दर्द को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत