फरवरी 2026 से सिगरेट हो सकती है महंगी, एक्साइज ड्यूटी और GST में बदलाव!

Cigarettes may become expensive from February 2026

India Excise Duty Cigarettes: तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों का सेवन करने वालों को नए साल में बड़ा झटका लगने वाला है. केंद्र सरकार ने सिगरेट, पान-मसाला, गुटखा और चबाने वाले तंबाकू पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और नया सेस लगाने का फैसला किया है. 

यह नया टैक्स ढांचा 1 फरवरी 2026 से पूरे देश में लागू होगा. वित्त मंत्रालय ने 31 दिसंबर की देर रात इससे जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.नए नियम लागू होते ही तंबाकू उत्पादों की कीमतों में तेज उछाल आने की संभावना है, जिसका असर सीधे आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा.