छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली मारे गए, 1 करोड़ का इनामी भी ढेर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से आज एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुबह से चली इस टकराव में अब तक 10 नक्सली मारे जा चुके हैं.

Chhattisgarh encounter in Gariaband 10 Naxalites killed
Image Source: ANI

Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से आज एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुबह से चली इस टकराव में अब तक 10 नक्सली मारे जा चुके हैं. इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली कमांडर मोडेम बालकृष्ण को भी ढेर किया गया है.

मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों की मौत

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी के सदस्य और कुख्यात कमांडर मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर भी शामिल हैं. उनके ऊपर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था. सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि बालकृष्ण जंगलों में अपने साथियों के साथ छिपा हुआ है. इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे घेर लिया गया और मुठभेड़ में मार गिराया गया.

नक्सल उन्मूलन अभियान की नई कामयाबी

छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों को खत्म करने के लिए एक कड़ा अभियान चलाया है. गुरुवार सुबह इस अभियान के तहत मैनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई शुरू की. इस ऑपरेशन में एसटीएफ, क्रिपा की कोबरा कमांडो बटालियन और स्थानीय पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं.

सुरक्षाबलों का हौसला बुलंद

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल, क्रिपा कोबरा कमांडो और राज्य पुलिस की टीम संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ काम कर रही है. गरियाबंद जिले के एसपी निखिल राखेचा ने भी इस मुठभेड़ की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें: SSB के 60 हजार जवान भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात, जेल से भागे 60 कैदियों को पकड़ा, 500 लोग देश में घुसे!