ChatGPT Super App: क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही ऐप से बात करना, खरीदारी करना और लोगों से जुड़ना कितना आसान हो सकता है? OpenAI ने ChatGPT को अब उस दिशा में ले जाना शुरू कर दिया है. वो चैटबॉट जो सिर्फ जवाब देता था, अब खुद ही सुपर ऐप बनने की तैयारी में है. हाँ, सही सुना आपने, अब आप ChatGPT के ज़रिए दोस्तों को मैसेज कर सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं, बुकिंग भी कर सकते हैं, और वो भी सभी कुछ उसी ऐप में!
सुपर ऐप की परिभाषा बहुत सरल है: एक ऐसा ऐप जिसमें चैटिंग, भुगतान, शॉपिंग, बुकिंग, सब कुछ हो. सबसे मशहूर उदाहरण WeChat है. चीन में यह एक ऐप में ‘ज़िंदगी’ बन चुका है, चैटिंग से लेकर भुगतान तक. भारत में भी WeChat की लोकप्रियता थी, लेकिन बाद में प्रतिबंधों के बाद इसे हटाना पड़ा.
अब सवाल ये है, क्या ChatGPT इस सुपर ऐप की दौड़ में बाज़ी मार पाएगा? Elon Musk का X (पहले Twitter) इस राह पर पहले से काम कर रहा है, लेकिन सफल नहीं हो पाया. ChatGPT को इस मुकाबले में क्या अनोखी ताक़त मिल सकती है?
ChatGPT में मौजूद आज की क्षमताएँ
आज भी ChatGPT में ये संभव है:
Booking.com, Spotify, Canva जैसे टूल्स का उपयोग होटल बुक करना, डिजाइन बनाना, म्यूज़िक सुनना — सब कुछ
रीयल एस्टेट पूछताछ करना
अन्य ऐप्स के फीचर्स ChatGPT चैटबॉक्स से एक्सेस करना
Apps SDK: ChatGPT का असली गेमचेंजर
OpenAI ने हाल ही में Apps SDK लॉन्च किया है, एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट जिसे डेवेलपर्स अपने ऐप्स को ChatGPT के साथ जोड़ सकते हैं. इसका मतलब है कि ChatGPT फ्रंट-एंड बन जाएगा और बैकएंड में वही ऐप काम करेगा जो आप इस्तेमाल करना चाहते हैं.
उदाहरण के लिए, आप चैटबॉक्स में लिखकर Uber बुक कर सकेंगे, बिना Uber ऐप खोले. यदि आपने कार्ड डिटेल्स सेव कर रखी हों, तो पेमेंट भी सीधे ChatGPT से हो सकती है.
मैसेजिंग, प्रोफाइल फीचर्स भी हो सकते हैं शामिल
रिपोर्ट्स का कहना है कि ChatGPT में मैसेजिंग फीचर आने वाला है, यानी आप किसी को सीधे मैसेज भेज पाएंगे. हालांकि OpenAI ने अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
Tibor Blaho नामक एक X यूजर ने एक बैकएंड कोड का स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें लिखा है कि ChatGPT में डायरेक्ट मैसेजिंग, प्रोफ़ाइल फ़ोटो अपडेट, और सामग्री को सोशल प्लेटफ़ॉर्म्स पर डिस्प्ले करना संभव हो सकेगा.
यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, धर्म के विरोध में बोलने वालों को दी चेतावनी; बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी