अगर आप फ्लाइट टिकट बुकिंग करते वक्त कीमतों की तुलना करने के लिए बार-बार ऐप्स स्विच करते हैं और परेशान हो जाते हैं, तो अब आपकी यह परेशानी खत्म होने वाली है. ChatGPT ने Skyscanner के साथ साझेदारी कर एक नई सुविधा पेश की है, जो भारतीय यूजर्स के लिए अब उपलब्ध है. अब आपको फ्लाइट की कीमतों को चेक करने के लिए अलग-अलग पेजों पर जाने की जरूरत नहीं है. बस ChatGPT में सवाल करें और आपको चैट में ही फ्लाइट का सबसे सस्ता ऑप्शन मिल जाएगा. यह नया फीचर फ्लाइट सर्च को बेहद आसान बना देता है.
कैसे काम करता है यह नया फीचर?
अब, जब आप फ्लाइट टिकट सर्च करना चाहते हैं, तो आपको Skyscanner के फ्लाइट सर्च टूल से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ChatGPT आपको सीधे ही फ्लाइट के बारे में सभी जानकारी दे देगा. आपको बस ChatGPT में यह पूछना होगा कि किस साइट पर सबसे सस्ती फ्लाइट मिल रही है, और यह आपको Skyscanner के मौजूदा सिस्टम से पूरी जानकारी प्रदान कर देगा. इस नई सुविधा के साथ, फ्लाइट टिकट सर्च करना अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है.
Skyscanner ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे AI का इस्तेमाल यात्रा की योजना बनाने के अन्य पहलुओं में भी करेंगे. इस साझेदारी का मतलब यह है कि भविष्य में यह केवल फ्लाइट सर्च तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि और भी यात्रा सेवाओं को इस सुविधा में जोड़ा जाएगा, जैसे कि होटल बुकिंग और ट्रैवल पैकेज.
ChatGPT से सस्ती फ्लाइट कैसे ढूंढें?
अगर आप इस नई सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको ChatGPT का लेटेस्ट वर्जन अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद, आपको नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन करना होगा.
ये भी पढ़ें: Honor ने लॉन्च किया धांसू टैबलेट, सुपर स्लिम डिज़ाइन, 165Hz डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी से है लैस