Election Commission Meeting: बिहार चुनाव से पहले पटना में CEC ज्ञानेश कुमार की अहम बैठक

CEC Gyanesh Kumar meeting in Patna before Bihar elections

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ी पकड़ चुकी हैं। इसी सिलसिले में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी शुक्रवार देर रात दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। चुनाव आयोग की यह टीम राज्य में चुनाव संबंधी तैयारियों की व्यापक समीक्षा करेगी। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरे के बाद कभी भी विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।