Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके के नवनीत विहार में प्रशासन ने मुख्य आरोपी असद के घर पर कार्रवाई की है. अधिकारियों ने उसके मकान के बाहर नोटिस चस्पा किया और पूरे इलाके में इसकी जानकारी दी. इस दौरान प्रशासन की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा.
प्रशासन ने इलाके में ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर लोगों को बताया कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जे का आरोप है. उप जिलाधिकारी की ओर से जारी नोटिस मकान के मुख्य गेट पर लगाया गया. तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे.
15 दिन में मांगा जवाब
नोटिस में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति को 15 दिन के भीतर अपना जवाब उप जिलाधिकारी कार्यालय में देना होगा. अगर तय समय में जवाब नहीं दिया गया या कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा.
#WATCH | Ghaziabad, UP | Surya Chauahan murder case | Office of the Sub-District Magistrate has pasted a notice outside the residence of the accused Asad, stating that the residence is an illegal encroachment built on government land.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 1, 2026
The notice directs that the illegal… pic.twitter.com/qTUS3gkRsx
अवैध निर्माण हटाने की चेतावनी
प्रशासन ने साफ किया है कि यदि कब्जा अवैध पाया गया तो मकान को गिराने की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही कार्रवाई में आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से ही वसूला जाएगा.
इलाके में जुटी लोगों की भीड़
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. ढोल और अनाउंसमेंट के कारण पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे.
अपराधियों की संपत्तियों की भी होगी जांच
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदार ने कहा कि खोड़ा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों और अन्य अपराधियों की संपत्तियों की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि अगर किसी ने अपराध से जुड़ी कमाई से संपत्ति बनाई है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. जांच में राजस्व विभाग की टीम भी सहयोग कर रही है.
हत्या के मामले में क्या सामने आया?
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी असद और सूर्या चौहान पहले एक-दूसरे को जानते थे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बाइक को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में गंभीर झगड़े में बदल गया. हालांकि, सूर्या के परिवार का कहना है कि उसे फोन करके एक जगह बुलाया गया था, जहां कई लोगों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला किया.
जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध कब्जों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें- ईरान की रडार-ड्रोन साइट्स पर US का हमला, IRGC ने अमेरिकी बेस को बनाया निशाना, फिर छिड़ेगी भीषण जंग?