उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. यह सत्र 9 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट पेश करेगी. विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. योगी सरकार 2.0 का यह आखिरी बजट 11 फरवरी को सदन में पेश किया जाएगा.
बजट सत्र से पहले आज संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे. आर्थिक सर्वेक्षण में राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति, विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया जाएगा.