BSNL का धमाकेदार ऑफर, 199 रुपए का रिचार्ज करने पर मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट, जानें इस प्लान की डिटेल

BSNL Prepaid Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने लोकप्रिय 199 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को फेस्टिव ऑफर के तहत और भी किफायती बना दिया है. सीमित समय के लिए इस प्लान पर इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को कुछ और रुपये की बचत का मौका मिलेगा.

BSNL ₹199 Recharge Get Instant Discount Check Plan Benefits
Image Source: Internet

BSNL Prepaid Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने लोकप्रिय 199 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को फेस्टिव ऑफर के तहत और भी किफायती बना दिया है. सीमित समय के लिए इस प्लान पर इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को कुछ और रुपये की बचत का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं इस प्लान के फायदे और ऑफर की पूरी जानकारी.

BSNL 199 रुपए प्लान के लाभ

199 रुपए वाले इस प्लान के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 SMS मिलेंगे. इस प्रीपेड प्लान की खासियत यह है कि इसकी वैधता 28 दिनों की है. ऐसे में कोई और 200 रुपए से कम कीमत वाला प्लान प्रतिदिन 2GB डेटा की सुविधा 28 दिनों के लिए नहीं देता. इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ यह प्लान और भी ज्यादा किफायती बन गया है.

फेस्टिव ऑफर और इंस्टेंट डिस्काउंट

BSNL ने ट्विटर (X) पर जानकारी साझा की है कि इस प्लान पर 2.5% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसका मतलब है कि 199 रुपए वाले रिचार्ज पर 4.97 रुपए की बचत होगी और यूजर्स को यह प्लान 194.02 रुपए में मिलेगा. यह ऑफर 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2025 तक ही वैध रहेगा. महत्वपूर्ण बात यह है कि इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ सिर्फ BSNL सेल्फकेयर ऐप के जरिए रिचार्ज करने पर मिलेगा. थर्ड पार्टी ऐप्स से रिचार्ज करने पर यह छूट लागू नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: