फ्री में एक्स्ट्रा डेटा दे रही ये कंपनी, डील का फायदा उठाने के लिए पढ़ें डिटेल्स

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों को नए साल की शानदार सौगात दी है. कंपनी ने क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर जो खास डेटा ऑफर शुरू किए थे, उन्हें फिलहाल जारी रखा गया है.

BSNL New Extra Data Plan know Details here
Image Source: Freepik

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों को नए साल की शानदार सौगात दी है. कंपनी ने क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर जो खास डेटा ऑफर शुरू किए थे, उन्हें फिलहाल जारी रखा गया है. इन ऑफर्स के तहत यूजर्स को अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान में ही पहले से ज्यादा डेटा दिया जा रहा है, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के. यह सुविधा 31 जनवरी तक वैध है और इसका फायदा वही ग्राहक उठा सकेंगे, जो तय तारीख से पहले रिचार्ज कराते हैं. BSNL ने मंथली से लेकर सालाना प्लान तक कई विकल्पों में डेटा बढ़ाया है.

₹225 वाला रिचार्ज प्लान: इस प्लान में पहले 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोजाना 100 SMS और 2.5GB डेटा दिया जाता था. ऑफर के बाद इसमें रोजाना 3GB डेटा मिलने लगा है. इस तरह यूजर्स को कुल 14GB अतिरिक्त डेटा का फायदा मिल रहा है.

₹347 वाला रिचार्ज प्लान: 50 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS के साथ पहले 2GB प्रतिदिन डेटा मिलता था. अब इसे बढ़ाकर 2.5GB प्रतिदिन कर दिया गया है, जिससे करीब 25GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है.

₹485 का प्लान: 72 दिनों की वैलिडिटी वाले इस रिचार्ज में पहले 2GB डेली डेटा ऑफर किया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 2.5GB कर दिया गया है. इसके चलते यूजर्स को लगभग 36GB अतिरिक्त डेटा का लाभ मिलेगा. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS शामिल हैं.

₹2,399 का सालाना प्लान: जो यूजर्स लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान खास है. इसमें पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं. पहले जहां रोजाना 2GB डेटा मिलता था, वहीं अब ऑफर के तहत इसे बढ़ाकर 2.5GB कर दिया गया है.

जियो का नया एनुअल रिचार्ज भी चर्चा में

नए साल के मौके पर रिलायंस जियो भी पीछे नहीं रहा है. कंपनी ने ₹3,599 की कीमत वाला नया ‘हीरो एनुअल प्लान’ पेश किया है. इस रिचार्ज में यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा दिया जा रहा है.इतना ही नहीं, जियो इस प्लान के साथ 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है, जो इसे और आकर्षक बनाता है.

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Realme Pad 3, 12,200mAh बैटरी से है लैस, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन