BSNL 365 Days Plan: नए साल 2026 की शुरुआत से पहले, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान पेश किया है. 2799 रुपए का यह प्लान अब 26 दिसंबर से रिचार्ज के लिए उपलब्ध है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसका लंबा 365 दिन का वैधता पैक और हर दिन मिलने वाला 3GB हाई स्पीड डेटा. चलिए जानते हैं इस नए BSNL प्लान में आपको क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं और यह Jio के 365 दिन वाले प्लान से कैसे अलग है.
BSNL 2799 रिचार्ज प्लान की खासियत
BSNL के नए 2799 रुपए के प्लान में यूज़र्स को रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है. इसके साथ ही, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप बिना किसी चिंता के कॉलिंग कर सकते हैं. हर दिन 100 एसएमएस का फायदा भी इस प्लान में शामिल है, जो बहुत ही सुविधाजनक है. इस प्लान की वैधता 365 दिन की है, जिससे आपको एक साल तक बिना किसी परेशानी के यह बेहतरीन सुविधाएं मिलती रहेंगी. यदि हम कुल डेटा की बात करें, तो आपको इस प्लान के तहत 365 दिन में 1095GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा. इस तरह से, अगर आप रोजाना के हिसाब से खर्च निकालें, तो आपको हर दिन केवल 7.67 रुपए का खर्च आएगा.
The countdown begins! ✨
— BSNL India (@BSNLCorporate) December 25, 2025
Just a few hours left!
Say hello to the New Year Annual Plan – ₹2799
One simple recharge. 365 days of uninterrupted connectivity.
📅 Live from 26th December 2025
Get 3GB/day data, unlimited calling & 100 SMS/day—all packed into one powerful annual… pic.twitter.com/v4lAADqoCx
Jio का 365 दिन वाला प्लान: क्या है फर्क?
रिलायंस Jio का 365 दिन वाली वैधता वाला सबसे सस्ता प्लान 3599 रुपए का है, जो BSNL के प्लान से लगभग 800 रुपए महंगा है. अब सवाल उठता है कि BSNL और Jio के इन दोनों प्लान्स में क्या अंतर है? Jio का 3599 रुपए वाला प्लान आपको हर दिन 2.5GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा देता है.
हालांकि, Jio के प्लान में कुछ अतिरिक्त बेनिफिट्स भी हैं. इस प्लान के साथ आपको 35100 रुपए की कीमत वाला Gemini Pro प्लान भी मिल रहा है, साथ ही ओटीटी लवर्स के लिए जियो हॉटस्टार का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और 50GB क्लाउड स्टोरेज का फायदा भी मिलता है. यदि हम Jio के प्लान का डेली खर्च निकालें, तो यह लगभग 9.86 रुपए पड़ता है, जो BSNL के प्लान से थोड़ा ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: Upcoming Smartphone: हो जाइए तैयार! जनवरी में धमाल मचाने आ रहे ये धाकड़ स्मार्टफोन, जानिए पूरी डिटेल