ब्रिटेन की राजशाही में हाल के दिनों में एक बड़ा विवाद उत्पन्न हुआ है. किंग चार्ल्स-III के छोटे भाई, प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन, जिनका नाम पहले से ही कई विवादों में रहा है, अब एक नए आरोप में गिरफ्तार हो गए हैं. उन्हें हाल ही में ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार किया, जब उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा. यह गिरफ्तारी विशेष रूप से तब हुई, जब वह अपना 66वां जन्मदिन मना रहे थे. पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अब वह आपराधिक जांच शुरू करेंगे.
एपस्टीन फाइल्स और विवादों की चुप्पी
एंड्रयू माउंटबेटन का नाम पहले से ही अमेरिकी सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ जुड़ा हुआ है, और हाल ही में सामने आई एपस्टीन फाइल्स में भी उनका नाम चर्चा का विषय बन चुका है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एंड्रयू ने एपस्टीन के साथ कई संवेदनशील जानकारी साझा की थी. इसके अलावा, उन पर एक महिला का आरोप है कि उन्हें ब्रिटेन से तस्करी कर एपस्टीन के साथ यौन संबंध बनाने के लिए भेजा गया था. हालांकि, एंड्रयू लगातार इन आरोपों का खंडन करते आए हैं.
राज्य के पद के दुरुपयोग का आरोप
एंड्रयू माउंटबेटन के खिलाफ यह नया आरोप उनके व्यापार दूत के पद के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2010 से 2015 तक वह ब्रिटिश बोर्ड ऑफ ट्रेड के प्रेसिडेंट रहे थे. इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर संवेदनशील व्यापारिक दस्तावेज़ों को शेयर किया, जो नियमों के खिलाफ था. इसी कारण एक राजशाही विरोधी कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंड्रयू को गिरफ्तार किया और अब मामले की जांच कर रही है.
किंग के भाई को रॉयल खिताब से हाथ धोना पड़ा
यह पहली बार नहीं है कि एंड्रयू माउंटबेटन विवादों में आए हैं. पिछले साल, उनके खिलाफ चल रही जांच के बाद उन्हें उनकी प्रिंस की उपाधि से वंचित कर दिया गया था. इसके साथ ही, उन्हें अपना रॉयल लॉज भी खाली करना पड़ा. बकिंघम पैलेस ने एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि अब वे केवल 'एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर' के नाम से पहचाने जाएंगे, और उन्हें किसी प्रकार की रॉयल भूमिका नहीं दी जाएगी.
Thames Valley Police have opened an investigation into an offence of misconduct in public office.
— Thames Valley Police (@ThamesVP) February 19, 2026
A man in his sixties from Norfolk has been arrested and remains in police custody. As per national guidance we will not name the arrested man.
Read more: https://t.co/wehZDx4InV pic.twitter.com/b23l2KeOHG
एपस्टीन फाइल्स में शामिल हैं बड़ी हस्तियां
एपस्टीन फाइल्स में नामित अन्य बड़ी हस्तियों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टेक्नोलॉजी के दिग्गज एलन मस्क और बिल गेट्स, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, अभिनेता केविन स्पेसी, और वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग जैसे नाम शामिल हैं. इन नामों से यह मामला और भी गंभीर हो गया है, क्योंकि ये शख्सियतें बड़े-बड़े प्रभावशाली क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: भयंकर धमाके से दहला पाकिस्तान का कराची, कम से कम 16 लोगों की मौत, कई घायल; क्या है ब्लास्ट की वजह?