लंदन/इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बढ़ती आतंकी घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है. इसी माहौल के बीच ब्रिटेन सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक नई और सख्त ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए पाकिस्तान को “हाई रिस्क ज़ोन” घोषित किया है. यूके ने साफ कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवादी हमले का खतरा “अत्यधिक” है और किसी भी समय बिना किसी पूर्व संकेत के हमला हो सकता है.
एडवाइजरी में उल्लेख किया गया है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ब्रिटिश नागरिक कई बार आतंकियों के लिए आसान निशाना माने जाते हैं, ऐसे में पाकिस्तान की अस्थिर सुरक्षा स्थिति उन्हें और ज्यादा खतरे में डालती है.
कई आतंकी संगठन सक्रिय, स्थिति बेहद अस्थिर
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने अपनी चेतावनी में कहा है कि पाकिस्तान में इस समय कई संगठित और अत्यंत उग्रवादी ग्रुप सक्रिय हैं, जिनमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), तहरीक-ए-जफ़रिया पाकिस्तान (TJP), इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP), अल-कायदा और बलूच अलगाववादी संगठन शामिल हैं.
इन समूहों के हमलों का मुख्य लक्ष्य सुरक्षा बल होते हैं, लेकिन आम नागरिक और विदेशी भी कई बार इनके निशाने पर आ चुके हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कई महीनों में हमलों की आवृत्ति बढ़ी है और कई घटनाएँ बड़े शहरों और सार्वजनिक स्थानों पर दर्ज की गई हैं.
कौन-कौन से शहर सबसे ज्यादा खतरे में?
ब्रिटिश सरकार ने पाकिस्तान के कई प्रमुख शहरों को “उच्च जोखिम वाले क्षेत्र” की श्रेणी में रखा है. इनमें—
जैसे बड़े शहर शामिल हैं, जहां सुरक्षा बलों पर हमले, बाजारों में विस्फोट और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हिंसा की घटनाएँ नियमित रूप से दर्ज की जाती हैं.
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि हालिया हमलों में आतंकियों ने चीनी नागरिकों और पूर्वी एशियाई दिखने वाले लोगों को भी निशाना बनाया, जिससे खतरा और बढ़ गया है.
किन स्थानों को बताया गया है संभावित टारगेट
यूके के अनुसार पाकिस्तान में कई सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान आतंकियों की सूची में हो सकते हैं. इनमें—
जैसे स्थानों को “हाई वैल्यू टारगेट” कहा गया है.
ब्रिटिश नागरिकों के लिए क्या सलाह दी गई?
एडवाइजरी में ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए कई एहतियाती कदम सुझाए हैं. सरकार ने कहा है कि—
यूके अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा बलों पर लगातार बढ़ते हमलों के कारण हालात अचानक बिगड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 'जब दुनिया मंदी की चर्चा कर रही, तब भारत विकास की कहानी लिख रहा...' अर्थव्यवस्था पर बोले पीएम मोदी