BRICS Summit 2026 : Putin-Modi की मुलाकात में 5 बड़ी डील! America से Pakistan तक हड़कंप!

BRICS Summit 2026 deals during the Putin-Modi meeting in New Delhi

दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट 2026 की औपचारिक शुरुआत हो रही है. ब्रिक्स देशों के नेताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों—जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल हैं—की मौजूदगी में ग्लोबल साउथ, आर्थिक सहयोग और बदलती वैश्विक व्यवस्था पर अहम चर्चाएं होंगी. पीएम मोदी दिन भर कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. सबकी नज़रें खास तौर पर शाम को होने वाली मोदी-शी द्विपक्षीय बैठक पर टिकी हैं. गलवान घटना के बाद भारत-चीन संबंधों में आई खटास को देखते हुए शी जिनपिंग का भारत दौरा और पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा है. व्यापार, वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है.