PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 183 आईएएस अधिकारियों को बड़ा संदेश देते हुए प्रशासन और सुशासन का नया मंत्र दिया है. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे सिर्फ फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि हर फैसले में आम जनता के हित को सबसे ऊपर रखें.
पीएम मोदी ने "नागरिक देवो भव" के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि जनता की सेवा ही प्रशासन का सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को समझाया कि सरकार और फाइलों का असली मतलब लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि शासन व्यवस्था को संवेदनशील, जवाबदेह और समावेशी बनाना समय की जरूरत है. अधिकारियों को ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए, जहां आम नागरिक को सम्मान मिले और उसकी समस्याओं का समय पर समाधान हो.
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा... UNSC में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, जानें पूरा मामला