BPSC TRE 4.0: बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 32 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के तहत 32,388 पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन जारी कर दिया है।

bpsc-tre-4-recruitment-2026-teacher-vacancy-application
Image Source: Magnific

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के तहत 32,388 पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकेंगे।

26 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 तय की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान जरूरी दस्तावेज और निर्धारित शुल्क समय पर जमा करना होगा, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

आयोग ने TRE 4.0 भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की पात्रता, आरक्षण नियम, विषयवार पदों, जरूरी योग्यता और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी।

150 सवाल, 150 अंक और नेगेटिव मार्किंग

BPSC TRE 4.0 की लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और पेपर 150 अंकों का होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न को समझकर तैयारी करना और प्रश्न हल करते समय सावधानी बरतना महत्वपूर्ण होगा।

ये भी पढ़ें: MP पुलिस में कांस्टेबल के 7,500 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू; जानें फीस और योग्यता