Share Market: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, Sensex-Nifty में बड़ी तेजी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

Boom in stock market big rise in Sensex-Nifty investors happy

Share Market: शेयर बाजार में हालिया गिरावट के बाद आज शानदार तेजी देखने को मिली. हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, जहां बीएसई सेंसेक्स करीब 1065 अंकों की उछाल के साथ 73,761 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 336 अंकों की तेजी के साथ 22,849 के स्तर पर पहुंच गया.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते पिछले दिनों बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी, लेकिन आज निवेशकों का भरोसा लौटता नजर आया और कई सेक्टरों में जोरदार खरीदारी हुई.