सब एन्जॉय कर रहे हैं... 'बॉर्डर 2' में एक्टिंग को लेकर खूब ट्रोल हुए वरुण धवन, अब दिया ये जवाब

Varun Dhawan On Border 2: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं.

Bollywood Varun Dhawan got trolled a lot for acting in Border 2 now gave this answer
Image Source: Social Media

Varun Dhawan On Border 2: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर तगड़ी हो चुकी है. लेकिन इस बीच वरुण धवन ट्रोलिंग का शिकार भी बने हैं.

वरुण की एक्टिंग और उनके एक्सप्रेशन्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स और मजेदार पोस्ट वायरल हो रही हैं. फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ जब से रिलीज हुआ है, तभी से लोग वरुण की एक्टिंग पर टिप्पणी कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि वरुण ने फिल्म में अपनी पुरानी फिल्मों जैसे ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘जुड़वां-2’ जैसी एक्टिंग दोहराई है. उनका मानना है कि वरुण अपने पुराने किरदारों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और इस बार भी उनकी एक्टिंग में देशभक्ति का जज्बा या जोश कम नजर आता है, बल्कि फनी लग रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी

ट्रोलिंग के बीच वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेजर होशियार सिंह दहिया. प्यार के लिए थैंक्यू.” उनकी पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. लेकिन एक यूजर ने एक्टिंग को लेकर सीधे सवाल कर दिया. 

यूजर ने लिखा, “भाई, आपकी एक्टिंग पर लोग सवाल उठा रहे हैं. उसके लिए क्या कहोगे?” इस पर वरुण ने बहुत ही सादगी और धैर्य के साथ जवाब दिया, “इसी सवाल ने गाने को हिट करा दिया. सब एन्जॉय कर रहे हैं. रब दी महर.” वरुण का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनकी सोच के लिए लोगों ने उनकी तारीफ भी की.

बॉर्डर 2 की रिलीज़ और कलाकार

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. यह साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. फिल्म में मुख्य कलाकारों के रूप में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी होंगे. फीमेल लीड्स में सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी.

फिल्म की रिलीज़ डेट 23 जनवरी 2026 तय की गई है और यह सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह पिछली बॉर्डर फिल्म की तरह दर्शकों के बीच लोकप्रिय होगी.

सोशल मीडिया और फैंस का उत्साह

'बॉर्डर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी चर्चा शुरू हो गई है. गाने के रिलीज होने के बाद ट्रोलिंग और मीम्स का दौर भी तेज हो गया. इसके बावजूद वरुण धवन का व्यवहार दर्शाता है कि वह सोशल मीडिया की ट्रोलिंग को सकारात्मक तरीके से हैंडल कर सकते हैं. उनका कहना है कि आलोचना और सवालों ने गाने और फिल्म को और चर्चित बनाया.

फैंस के लिए यह फिल्म सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं, बल्कि भावनात्मक और देशभक्ति से जुड़ा अनुभव भी साबित हो सकती है. ऐसे में 23 जनवरी 2026 का इंतजार हर बॉलीवुड प्रेमी बेसब्री से कर रहा है.

ये भी पढ़ें- O Romeo Teaser: एग्रेशन...प्यार...ओल्ड अंदाज, 'ओ रोमियो' का टीजर हुआ रिलीज; कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?