बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल करेंगे रावण वध, लाल किले पर आयोजित भव्य रामलीला में होंगे शामिल

नई दिल्ली: विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला इस वर्ष एक और ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनेगी. दशहरा के दिन लाल किला मैदान में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण वध का मंचन बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता बॉबी देओल द्वारा किया जाएगा.

Bollywood star Bobby Deol will kill Ravana grand Ramlila organized at Red Fort
Image Source: Social Media

नई दिल्ली: विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला इस वर्ष एक और ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनेगी. दशहरा के दिन लाल किला मैदान में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण वध का मंचन बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता बॉबी देओल द्वारा किया जाएगा.

बॉबी देओल फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर के तीन दशक पूरे कर लिए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी अदाकारी और अनोखे स्टाइल से दर्शकों का दिल जीता है और वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि जब बॉबी देओल को दशहरे पर रावण वध करने का आमंत्रण दिया गया तो उन्होंने इसे पूरे उत्साह के साथ स्वीकार कर लिया. समिति का मानना है कि बॉबी देओल का इस ऐतिहासिक मंच पर आना रामलीला को और भी भव्य और यादगार बना देगा.

दशहरे की इस संध्या को देखने के लिए राजधानी समेत देशभर से लाखों दर्शक लाल किले पर जुटते हैं. इस बार बॉबी देओल की मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ने वाली है.

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने फिर किया बड़ा दावा, कहा- 31 मार्च 2026 तक भारत होगा नक्सलवाद मुक्त