Sonu Sood Support Indigo: पिछले कुछ दिनों में इंडिगो एयरलाइन की हजारों फ्लाइट्स कैंसिल और डिले होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है. यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें साझा की हैं और एयरलाइन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है.
शादियों, बिजनेस मीटिंग्स और अन्य जरूरी इवेंट्स में जाने वाले कई लोग अपने कार्यक्रमों से वंचित रह गए हैं. इसके चलते एयरलाइन के ऊपर सरकारी निगरानी भी बढ़ गई है और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि पैसेंजर रिफंड या सेवा में देरी जारी रही, तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं.
"A delayed flight is frustrating, but remember the faces trying to fix it. Please be nice and humble to the IndiGo staff; they are carrying the weight of cancellations too. Let’s support them." @IndiGo6E pic.twitter.com/rd3ciyekcS
— sonu sood (@SonuSood) December 6, 2025
ग्राउंड स्टाफ की मुश्किलें उजागर
इस बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ का समर्थन किया है. उन्होंने एक वीडियो मैसेज में बताया कि फ्लाइट डिले और कैंसलेशन में एयरलाइन का स्टाफ खुद बेबस रहता है. सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने खुद अपने परिवार के साथ यात्रा के दौरान कई घंटों तक इंतजार किया और देखा कि कई फ्लाइट्स उड़ती नहीं हैं. उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों का गुस्सा और निराशा स्वाभाविक है, लेकिन यह स्टाफ की गलती नहीं है.
सोनू ने कहा कि ग्राउंड स्टाफ और इन-फ्लाइट क्रू हमेशा मुस्कान के साथ यात्रियों की देखभाल करते हैं. वे ऊपर से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार काम करते हैं और फ्लाइट्स के संचालन में आने वाली समस्याओं का कोई व्यक्तिगत नियंत्रण उनके पास नहीं होता. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे गुस्सा और निराशा निकालते समय कर्मचारियों का सम्मान बनाए रखें.
सिस्टम की चुनौतियां और पैसेंजर फ्रस्ट्रेशन
सोनू सूद ने वीडियो में यह भी समझाया कि फ्लाइट डिले और कैंसलेशन का कारण एयरलाइन का सिस्टम और कई ऑपरेशनल कारण हैं. एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ या क्रू पर इसका कोई व्यक्तिगत जिम्मा नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामले भविष्य में भी हो सकते हैं, लेकिन जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यात्रियों को स्टाफ को दोषी ठहराने की बजाय स्थिति को समझने की कोशिश करनी चाहिए.
उनका मानना है कि एयरलाइन इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी हमारी सुविधा और सुरक्षा के लिए दिन-रात काम करते हैं. उनका समर्थन करना और उनका सम्मान करना यात्रियों की जिम्मेदारी है.
सोनू सूद की अपील और सोशल मीडिया रिएक्शन
वीडियो में सोनू ने लोगों से कूल रहने, गुस्सा नियंत्रित करने और एयरलाइन स्टाफ का सम्मान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कर्मचारी भी घर से निकलकर ड्यूटी करने आते हैं, इसलिए हमें भी उनके साथ मुस्कान और सम्मान के साथ पेश आना चाहिए.
हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलीं. कुछ लोग सोनू के दृष्टिकोण से सहमत हुए और एयरलाइन स्टाफ का समर्थन किया, जबकि कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो इंडिगो की पीआर टीम का हिस्सा लगता है, जो परेशान यात्रियों को शांत करने के लिए सक्रिय हुई है. वहीं अन्य लोग मानते हैं कि हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं और इसके लिए एयरलाइन ही जिम्मेदार है.
सरकारी निगरानी और रिफंड प्रक्रिया
इंडिगो की फ्लाइट्स की समस्याओं को देखते हुए सिविल एविएशन मंत्रालय ने एयरलाइन को निर्देश दिया है कि सभी पेंडिंग रिफंड बिना देरी के पूरी की जाए. मंत्रालय ने कहा है कि यात्रियों से किसी प्रकार का रीशेड्यूलिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा और यदि एयरलाइन नियमों का पालन नहीं करती है, तो कड़े रेगुलेटरी एक्शन लिए जाएंगे.
यह भी पढे़ं- पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच भारी तनाव, चमन बॉर्डर पर रातभर गोलाबारी; चार अफगान नागरिकों की मौत