रहमान डकैत के बाद अक्षय खन्ना का वायरल हुआ 'असुर गुरु' का पोस्टर, फैंस ने कर दी ऑस्कर की मांग

Akshaye Khanna Mahakali Look: अक्षय खन्ना इन दिनों लगातार चर्चा में हैं. उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ में निभाया गया रहमान डकैत का किरदार दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ रहा है. सोशल मीडिया से लेकर क्रिटिक्स तक, हर कोई उनके दमदार अभिनय की तारीफ कर रहा है.

Bollywood Rehman Dacoit Akshay Khanna Asuraguru poster went viral fans demanded Oscar
Image Source: Social Media

Akshaye Khanna Mahakali Look: अक्षय खन्ना इन दिनों लगातार चर्चा में हैं. उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ में निभाया गया रहमान डकैत का किरदार दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ रहा है. सोशल मीडिया से लेकर क्रिटिक्स तक, हर कोई उनके दमदार अभिनय की तारीफ कर रहा है. फिल्म की सफलता के बीच अक्षय को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है.

दरअसल, निर्देशक प्रशांत वर्मा की आने वाली सुपरहीरो फिल्म ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का पहला लुक जारी किया गया है. पोस्टर सामने आते ही इंटरनेट पर उसकी चर्चा तेज हो गई है.

अक्षय खन्ना बने शक्तिशाली ‘शुक्राचार्य’

प्रशांत वर्मा ने सोशल मीडिया पर अक्षय का लुक साझा करते हुए उनके किरदार का परिचय “असुरगुरु शुक्राचार्य” के रूप में कराया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “देवताओं की छाया में, विद्रोह की सबसे चमकदार लौ उठी. पेश हैं रहस्यमयी अक्षय खन्ना, शाश्वत असुरगुरु शुक्राचार्य के रूप में.” इस एक लाइन ने ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी.

पोस्टर में अक्षय का दमदार अंदाज़

पहले पोस्टर में अक्षय खन्ना एक विशाल पत्थर के किले के सामने खड़े दिखाई देते हैं. उन्होंने लंबा काला चोगा पहना है और उनकी एक आंख धातु की तरह चमक रही है. यह अनोखी डिटेल उनके लुक में रहस्य और शक्ति दोनों का एहसास कराती है.

उनके बाल लंबे और खुले हैं, चेहरे पर भारी मेकअप है और दाढ़ी उन्हें एक ऋषि-सदृश रूप देती है. यह अवतार अब तक के उनके सबसे एक्सपेरिमेंटल लुक्स में से एक माना जा रहा है. कई प्रशंसकों का कहना है कि यह अवतार उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल कर देता है, इतना अलग और इंटेंस रूप उन्हें दिया गया है.

‘महाकाली’-एक नई दुनिया की शुरुआत

यह फिल्म निर्देशक पूजा अपर्णा कोल्लुरु के निर्देशन में बन रही है और उनके करियर का डायरेक्टोरियल डेब्यू है. इस प्रोजेक्ट को आरकेडी स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है. फिल्म के क्रिएटर और सह-लेखक प्रशांत वर्मा हैं, जो पहले भी अपने वर्ल्ड-बिल्डिंग और अनोखे सिनेमैटिक अप्रोच के लिए जाने जाते हैं.

फिल्म में संगीत स्मरण साईं दे रहे हैं, सिनेमैटोग्राफी सुरेश रागुतु संभाल रहे हैं. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट और बाकी कलाकारों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन अक्षय खन्ना का पोस्टर देखकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच चुकी है.

अक्षय खन्ना के लिए नया माइलस्टोन

‘धुरंधर’ की सफलता और ‘महाकाली’ से उनका धमाकेदार लुक, दोनों ने मिलकर अक्षय खन्ना को एक बार फिर दर्शकों के बीच सबसे चर्चित एक्टर्स की सूची में ला खड़ा किया है. उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अलग-अलग किरदारों को निभाने की क्षमता उन्हें लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है. आने वाले समय में ‘महाकाली’ उनके करियर का एक और महत्वपूर्ण अध्याय साबित हो सकती है.

यह भी पढे़ं- 800 साड़ियां भेजीं लेकिन पैसे नहीं मिले... तान्या मित्तल पर उनकी डिजाइनर ने लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या कहा