Raveena Tandon On Bangladesh Hindu Lynching: बांग्लादेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. गुरुवार को एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इस जघन्य घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, जिन्हें देखकर हर किसी का दिल दहल उठा. मामला इतना गंभीर है कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी अपनी नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया.
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इस दर्दनाक घटना को देखकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास पर हुए भयानक भीड़ हमले और उनकी हत्या से मुझे गहरा दुख पहुंचा है. नफरत और हिंसा से भरे ऐसे हमलों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए. किसी भी इंसान के साथ कभी भी इस तरह का दर्दनाक व्यवहार नहीं होना चाहिए." दीया का यह पोस्ट स्पष्ट रूप से बता रहा है कि इस तरह की हिंसा को दुनिया में किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता.
Deeply pained by the horrific mob attack and killing of Dipu Chandra Das in Bangladesh.
— Dia Mirza (@deespeak) December 21, 2025
Such attacks of hate and violence against a person must be condemned.
No person should ever be treated in this abominable way.
रवीना टंडन ने जताया गुस्सा
बॉलीवुड की ताकतवर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी इस घटना पर गहरा गुस्सा व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, "और फिर भी कुछ लोग इन हत्याओं को सही ठहराने की कोशिश करेंगे… #BangladeshindusParDuniyaKiNazar" रवीना की प्रतिक्रिया इस बात की ओर इशारा करती है कि इस तरह की क्रूर घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है.
सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश
दीया मिर्जा और रवीना टंडन के अलावा मुनव्वर फारूकी और कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी इस मामले में अपनी नाराजगी जताई. सोशल मीडिया पर लोग इस हिंसा की कड़ी निंदा कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं. यूजर्स ने कहा कि इस तरह की घटनाएं इंसानियत को शर्मसार करती हैं और समाज को विभाजित करने का काम करती हैं.
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बांग्लादेश में कुछ लोगों ने हिंदू युवक दीपू चंद्र दास पर हमला किया. भीड़ ने उन्हें पीटा और हत्या कर दी. इसके बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया. घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरें लोगों के दिलों को दहलाने के लिए काफी हैं.
यह भी पढ़ें- Bihar: राजधानी पटना को बड़ी सौगात, जिले में बनेगा चौथा आधुनिक औद्योगिक पार्क; 500 एकड़ का अधिग्रहण शुरू