200 करोड़ की कमाई, फिर भी अब तक क्यों हिट नहीं हो पाई 'धुरंधर'; जानें क्या है कारण

Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ पर है. एक तरफ बड़े स्टार्स की फिल्मों को लेकर भारी क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कमाई और ‘हिट’ स्टेटस के बीच की दूरी भी लगातार बढ़ती जा रही है.

Bollywood Dhurandhar world wide Box office collection 200 crores Ranveer Singh Aditya Dhar
Image Source: Social Media

Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ पर है. एक तरफ बड़े स्टार्स की फिल्मों को लेकर भारी क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कमाई और ‘हिट’ स्टेटस के बीच की दूरी भी लगातार बढ़ती जा रही है. रणवीर सिंह की धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर ‘धुरंधर’ इसी विरोधाभास का ताज़ा उदाहरण बन गई है.

फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों को अपनी कहानी, लार्जर-दे़न-लाइफ एक्शन और स्टार पावर से बांध लिया. भारत और दुनिया भर में शानदार कलेक्शन के बावजूद फिल्म को अभी भी ‘हिट’ कहना थोड़ा मुश्किल है.

5 दिनों में 159 करोड़ की कमाई, रणवीर की फिल्म की रफ्तार बरकरार

‘धुरंधर’ ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई है. वीकेंड पर तो फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन वीक डेज में भी इसकी कमाई में गिरावट नहीं आई. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 159.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिली शानदार कमाई ने इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई को 224.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है. दर्शक फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं और थिएटर्स में भीड़ अब भी लगातार बनी हुई है.

200 करोड़ पार फिर भी ‘धुरंधर’ हिट क्यों नहीं?

यहीं पर आता है कहानी का असली ट्विस्ट. फिल्म की सफलता को लेकर जितना उत्साह है, उतना ही भ्रम भी. क्योंकि 200 करोड़ पार करने के बावजूद ‘धुरंधर’ को ‘हिट’ घोषित नहीं किया जा सकता.

कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये है. यानी अब तक फिल्म अपना खर्च भी पूरा नहीं कर पाई है, हालांकि इसकी रफ्तार देखकर यह तय माना जा रहा है कि एक-दो दिन में यह अपना बजट निकाल लेगी.

लेकिन बॉलीवुड का एक सीधा-सा फॉर्मूला है कि किसी भी फिल्म को हिट कहलाने के लिए उसे अपने बजट का दोगुना कमाना होता है. इसलिए ‘धुरंधर’ को उस स्टेटस तक पहुंचने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना होगा. इस दूरी को तय करना आसान नहीं, लेकिन रणवीर सिंह की स्टार पावर और दर्शकों के रिस्पॉन्स को देखते हुए कुछ भी नामुमकिन नहीं लगता.

रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक

‘धुरंधर’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार स्टारकास्ट है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह केंद्र में हैं और उनके साथ सारा अर्जुन ने लीड एक्ट्रेस के रूप में प्रभावित किया है. अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे कलाकार अपनी मजबूत मौजूदगी के साथ फिल्म को और भी भारी-भरकम बनाते हैं.

सीक्वल की भी तैयारी, ‘धुरंधर पार्ट 2’ का ऐलान

फिल्म की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने एक और सरप्राइज़ दे दिया, सीक्वल की घोषणा. ‘धुरंधर पार्ट 2’ अगले साल 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी. इसका मतलब साफ है कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई, बल्कि असली धमाका आने वाले समय में होगा.

यह भी पढे़ं- 'अखंडा 2' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में नंदमुरी बालकृष्ण का दिखेगा एक्शन