क्या आपके फोन का Bluetooth भी हमेशा रहता है ऑन? छोटी लापरवाही से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

आजकल ज्यादातर लोग टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और दूसरी स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई लोग इन डिवाइस का काम खत्म होने के बाद भी फोन का ब्लूटूथ बंद नहीं करते. यही छोटी सी आदत साइबर अपराधियों के लिए मौका बन सकती है.

Bluetooth always on could empty your bank account BlueBugging Scam
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

आजकल ज्यादातर लोग टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और दूसरी स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई लोग इन डिवाइस का काम खत्म होने के बाद भी फोन का ब्लूटूथ बंद नहीं करते. यही छोटी सी आदत साइबर अपराधियों के लिए मौका बन सकती है.

अगर आपका ब्लूटूथ लंबे समय तक ऑन रहता है, तो हैकर ब्लू बगिंग जैसी तकनीक के जरिए आपके फोन तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि कुछ आसान सावधानियां अपनाकर इस खतरे से बचा जा सकता है.

क्या है ब्लू बगिंग?

ब्लू बगिंग एक तरह का साइबर हमला है, जिसमें हैकर ब्लूटूथ कनेक्शन का गलत इस्तेमाल करके किसी फोन तक पहुंच बनाने की कोशिश करते हैं.

अगर फोन का ब्लूटूथ ऑन है और वह आसपास मौजूद दूसरे डिवाइस को दिखाई दे रहा है, तो हैकर उससे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं. सफल होने पर वे कॉल, मैसेज या फोन में मौजूद दूसरी जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं.

किन लोगों को ज्यादा खतरा रहता है?

जो लोग ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, स्पीकर या कार से फोन कनेक्ट करने के बाद ब्लूटूथ बंद नहीं करते, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मॉल, कैफे और दूसरी भीड़ वाली जगहों पर लगातार ऑन ब्लूटूथ आपके फोन को खतरे में डाल सकता है. इसलिए जब ब्लूटूथ की जरूरत न हो, तो उसे बंद कर देना बेहतर है.

इन सेटिंग्स से फोन को रखें सुरक्षित

ब्लूटूथ का इस्तेमाल खत्म होने के बाद उसे ऑफ कर दें. अगर किसी वजह से ब्लूटूथ ऑन रखना जरूरी है, तो उसकी विजिबिलिटी यानी फोन को दूसरे डिवाइस पर दिखने वाला विकल्प बंद रखें.

इससे कोई अनजान व्यक्ति आसानी से आपके फोन से कनेक्ट करने की कोशिश नहीं कर पाएगा.

क्यों जरूरी है यह सावधानी?

आज के समय में फोन में बैंकिंग जानकारी, निजी फोटो, चैट और कई जरूरी दस्तावेज मौजूद रहते हैं. ऐसे में फोन की छोटी-छोटी सेटिंग भी आपकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है.

इसलिए ब्लूटूथ का काम खत्म होने के बाद उसे बंद करना और विजिबिलिटी ऑफ रखना एक अच्छी डिजिटल आदत है. थोड़ी सी सावधानी रखकर आप अपने फोन और निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- चीन ने सीमा के पास तैनात किए J-20 स्टील्थ फाइटर जेट, क्या राफेल दे पाएगा टक्कर? जानिए दोनों की ताकत