West Bengal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत हासिल की है. इस चुनाव परिणाम के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक माहौल बदल गया है. बीजेपी की इस जीत को बहुत मजबूत माना जा रहा है क्योंकि पार्टी ने बड़ी संख्या में सीटें जीती हैं.
इसी बीच आसनसोल से एक खास और चर्चा वाली खबर सामने आई है. यहां स्थित श्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाया जाने वाला एक दुर्गा मंदिर कई सालों से बंद था. अब इस मंदिर को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. मंदिर के खुलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. लंबे समय बाद मंदिर में फिर से पूजा-पाठ शुरू हुआ है और लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं.
#WATCH | A Durga temple, managed by the Shri Shri Durgamata Charitable Trust in West Bengal's Asansol, reopened to devotees after remaining shut for several years.
— ANI (@ANI) May 5, 2026
BJP leader Agnimitra Paul won the Asansaol Dakshin seat with a margin of 40,839 votes. pic.twitter.com/CojN84s6mp
अग्निमित्रा पॉल की जीत और चर्चा
आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने विरोधी उम्मीदवार को 40,839 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. अग्निमित्रा पॉल को बीजेपी का एक मजबूत चेहरा माना जाता है. वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उनके नाम की चर्चा राज्य में सीएम पद की रेस को लेकर भी हो रही है.
मंदिर खुलने को लेकर चर्चा तेज
आसनसोल में कई सालों से बंद दुर्गा मंदिर का फिर से खुलना लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. कुछ लोग इसे नई राजनीतिक बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ एक धार्मिक और सांस्कृतिक बदलाव मान रहे हैं. फिलहाल मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है और पूजा-पाठ फिर से नियमित रूप से होने लगा है.
बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन
इस चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. पार्टी ने कुल 207 सीटें जीतकर मजबूत स्थिति बना ली है. वहीं तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 80 सीटें मिली हैं और उसे बड़ा नुकसान हुआ है. इसके अलावा कांग्रेस को 2 सीटें, AJP को 2 सीटें और सीपीआईएम को केवल 1 सीट मिली है. इस नतीजे ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है.
अभी सीएम को लेकर स्थिति साफ नहीं
हालांकि इतनी बड़ी जीत के बाद भी अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. बीजेपी ने इस फैसले के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर अमित शाह को जिम्मेदारी दी है. अब जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता चुना जाएगा.
सीएम रेस में कई नाम
मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें शुभेंदु अधिकारी का नाम भी शामिल है. उन्होंने चुनाव में ममता बनर्जी को उनकी ही सीट से हराकर बड़ी चर्चा बटोरी थी. शुभेंदु अधिकारी को राज्य में बीजेपी का एक मजबूत और प्रभावशाली नेता माना जाता है. इसके अलावा अग्निमित्रा पॉल का नाम भी चर्चा में है.
ये भी पढ़ें- भारत ने बंगाल की खाड़ी में जारी किया NOTAM, बंद किया एयरस्पेस, किस मिसाइल टेस्ट की हो रही तैयारी?