25 साल बाद ठाकरे परिवार को झटका, Maharashtra के पांच बड़े Nagar Nigam में BJP का दबदबा!

BJP dominance in five Municipal Corporations of Maharashtra

PM Modi On BMC: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में एनडीए को मिली शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे विकास और अच्छे शासन की जीत बताया है. चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक और उत्साह से भरा संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र की जनता के भरोसे और समर्थन को अपनी सरकार के लिए बड़ी ताकत करार दिया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि नगर निगम चुनावों के परिणाम साफ तौर पर यह दिखाते हैं कि महाराष्ट्र और एनडीए के बीच का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है. उन्होंने इस जनादेश को सिर्फ राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि विकास की दिशा में जनता की साझा सहमति बताया.