रोहतास में भीषण सड़क हादसा, पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कई पुलिसकर्मी घायल

Rohtas Road Accident: बिहार के रोहतास जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर सिकठी गांव के पास चावल से लदा एक ट्रक पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस से टकरा गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Bihar road accident Rohtas Truck rams into bus carrying police personnel several officers injured
Image Source: Social Media

Rohtas Road Accident: बिहार के रोहतास जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर सिकठी गांव के पास चावल से लदा एक ट्रक पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस से टकरा गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पीछे से टक्कर लगने से घायल हुए जवान

जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस की एक कंपनी बेगूसराय से डेहरी मुख्यालय जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे कई जवान अपनी सीटों से उछल गए और घायल हो गए.

11 महिला पुलिसकर्मी समेत कई जवान जख्मी

इस हादसे में 11 महिला पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन से अधिक जवान घायल हुए हैं. घायलों में शंकर हांसदा, उमेश पासवान, सविता कुमारी, सुजाता देवी, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, लाडली कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, फुला कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सलोनी कुमारी, रिंकू कुमारी और कृष्ण मुरारी शामिल हैं.

सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

एक महिला पुलिसकर्मी की हालत गंभीर

डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं. हालांकि महिला पुलिसकर्मी नंदनी कुमारी के दांत में गंभीर चोट लगी है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

बाकी जवान खतरे से बाहर

अस्पताल प्रशासन के अनुसार बाकी सभी घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस से लेकर आकाशतीर तक... दुनिया में बज रहा भारतीय हथियारों का डंका, UAE के साथ होगी बड़ी डील?