Bihar Politics: पटना का होटल बना सियासी किला! राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज

Bihar Politics: बिहार महागठबंधन का भेद किला और क्रॉस वोटिंग का इस वक्त डर सता रहा है. यही वजह है कि बिहार में महागठबंधन ने अपने राज्यसभा उम्मीदवार की जीत के लिए फरमान जारी कर दिया है.

Bharat 24

Bihar Politics: बिहार महागठबंधन का भेद किला और क्रॉस वोटिंग का इस वक्त डर सता रहा है. यही वजह है कि बिहार में महागठबंधन ने अपने राज्यसभा उम्मीदवार की जीत के लिए फरमान जारी कर दिया है. राजधानी पटना की सड़कों पर सन्नाटा है. लेकिन होटल कौटिल्य पनाश के कमरों में हलचल तेज है. महागठबंधन ने राज्यसभा की अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए बाड़ेबंदी का सहारा लिया है. बिहार की सियासत में खेला होने का डर इस कदर हावी है कि अब विधायकों को होटल में नजरबंद करना पड़ गया है. राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है. लेकिन उससे पहले ही पटना का होटल कौटिल्य पनाश सियासी किले में तब्दील हो गया है.

ये भी पढ़ें- सबको माफ करके जाओ… हरीश राणा को दुनिया से दी जा रही विदाई, ये अंतिम VIDEO देख आंखें हो जाएंगी नम