Bihar News: भोजपुर-बक्सर को बड़ा तोहफा! कोईलवर से बक्सर तक बनेगा विश्वामित्र पथ

Bihar News: बिहार के भोजपुर और बक्सर जिले को नया तोहफा मिलने वाला है. कोयलावर से बक्सर तक विश्वामित्र पथ बनाए जाने की मंजूरी मिल चुकी है. यह कॉरिडोर इतिहास, आस्था और आधुनिक विकास को जोड़ने वाला है.

Bharat 24

Bihar News: बिहार के भोजपुर और बक्सर जिले को नया तोहफा मिलने वाला है. कोयलावर से बक्सर तक विश्वामित्र पथ बनाए जाने की मंजूरी मिल चुकी है. यह कॉरिडोर इतिहास, आस्था और आधुनिक विकास को जोड़ने वाला है. देखा जाए तो दोनों जिले आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ने जा रहे हैं. यह परियोजना गंगा किनारे बसे इलाकों के विकास और बेहतर आवागमन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पटना में पहले से मौजूद जेपी गंगापथ जिसे मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है. तो उसका विस्तार मनेर तक किया जाएगा. बक्सर से कोयलावर तक बने तटबंध को बक्सर आराम मनेर गंगापथ के रूप में विकसित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल के इन 15 बुथों पर फिर से करवाया जाएगा मतदान, कल होगी वोटिंग; चुनाव आयोग का ऐलान