Arrah News: 500 रुपये के लिए दोस्त का दबाया गला, अंगुली से निकाली आंखें; पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Arrah News: 500 रुपये के लिए दोस्त का दबाया गला, अंगुली से निकाली आंखें; पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

आरा, भारत 24 डिजिटल डेस्क: बिहार के आरा में 500 रुपये के लिए गाला दबा कर आंख फोड़ कर नृशंस हत्या का पुलिस (Bihar Crime News) ने खुलाशा कर दिया है. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने शनिवार को इस वीभत्स हत्याकांड का खुलासा किया. आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक मोहन सिंह से पांच सौ रुपए को लेकर हुआ विवाद था. मोहन सिंह को उसके घर से पार्टी के बहाने बुलाकर ले गया साथ बैठकर खाना खाया. फिर नशे की हालत में पहले उसके साथ मारपीट की उसके बाद टीशर्ट से गला दबा कर मार डाला फिर उसके बाद अंगुलियों से उसकी आंखों को फोड़ डाला.

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने क्या बताया?  

इस संबंध में शनिवार को जानकारी देते हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को मजदूरी को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट के बाद बसंतपुर के लक्ष्मी नारायण के बेटे 20 साल के मोहन सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. मृतक के चाचा विनोद कुमार सिंह ने हत्या को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने आरोपी के साथ 500 रुपए को लेकर विवाद की बात बताई थी. केस दर्ज होने के बाद जांच टीम का गठन किया गया. साथ ही, नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई. जिसके बाद पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी बारा बसंतपुर निवासी वकील महतो के बेटे अजय महतो को गांगी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया. घटना कारित करने में प्रयुक्त खून लगा टी-शर्ट भी बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. 

क्या है पूरा मामला ? 

एसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दस जनवरी की रात मोहन सिंह उर्फ छोटक अपने घर में था. इस दौरान आरोपित अजय पटेल उसे बुलाकर ले गया. गांव के पश्चिम बगीचा के पास दोनों ने मिलकर पार्टी की. फिर जब जब मोहन अत्याधिक नशे में धुत्त हो गया तो अजय ने टी-शर्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने अपने हाथ के नाखून से उसकी दोनों आंख फोड़ दी और शव को तेलहन के खेत में छुपा दिया था. शव को घटना के अगले दिन सुबह में शव बरामद किया गया था. इस दौरान टीम ने कांड के मुख्य आरोपित अजय महतो को धर दबोचा. जांच टीम में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा एवं आईओ विनोद सुमन शामिल थे. इस हत्या में सिर्फ एक आरोपित की ही संलिप्तता की बात सामने आ रही.

रिपोर्ट: सर्वेश सिंह