दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग में कई बार ऐसे मैच देखने को मिले हैं, जब दो बल्लेबाजों की जबरदस्त साझेदारी ने मुकाबले का रुख ही बदल दिया. इस लीग में कई रिकॉर्ड बने हैं, लेकिन कुछ साझेदारियां आज भी इतिहास में दर्ज हैं.
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इससे पहले आइए जानते हैं टूर्नामेंट के इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में.
1. विराट कोहली – एबी डिविलियर्स (229 रन)
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है. दोनों बल्लेबाजों ने 14 मई 2016 को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन जोड़े थे. यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है.
2. विराट कोहली – एबी डिविलियर्स (215* रन)
इस सूची में दूसरा स्थान भी इसी जोड़ी के नाम है. 10 मई 2015 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए दोनों ने नाबाद 215 रन की साझेदारी की थी.
3. केएल राहुल – क्विंटन डिकॉक (210* रन)
तीसरे नंबर पर केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी आती है. 18 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दोनों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रन की साझेदारी की थी.
4. शुभमन गिल – साई सुदर्शन (210 रन)
इस सूची में चौथे स्थान पर शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी है. दोनों ने 10 मई 2024 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़े थे.
5. शॉन मार्श – एडम गिलक्रिस्ट (206 रन)
पांचवें स्थान पर शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट की जोड़ी आती है. दोनों ने 17 मई 2011 को धर्मशाला में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की थी.
ये भी पढ़ें- सभी भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से जलते थे... संजू सैमसन ने किया बड़ा खुलासा, बताई इसकी वजह