आप सीनियर हो, मैच्योर हो.. कुनिका पर भड़के रोहित शेट्टी, सेक्शुएलिटी पर सवाल उठाने पर निकाला गुस्सा

बिग बॉस 19 इस समय अपने ड्रामे और विवादों को लेकर खूब चर्चा बटोर रहा है. लेकिन हाल ही में शो में ऐसा बयान सामने आया जिसने पूरे माहौल को और ज्यादा गर्मा दिया. अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने एक टास्क के दौरान क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठा दिया.

Bigg Boss rohit shetty got angry on kunicka over raising question malti chahar
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 इस समय अपने ड्रामे और विवादों को लेकर खूब चर्चा बटोर रहा है. लेकिन हाल ही में शो में ऐसा बयान सामने आया जिसने पूरे माहौल को और ज्यादा गर्मा दिया. अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने एक टास्क के दौरान क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठा दिया. यह टिप्पणी सोशल मीडिया से लेकर शो के घर तक सबसे बड़ा मुद्दा बन गई है.

कुनिका ने राष्ट्रीय टीवी पर मालती को ‘लेस्बियन’ कह दिया, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना शुरू हो गई. दर्शकों के साथ-साथ शो के होस्ट भी इस बात से बेहद नाराज़ दिखे.

रोहित शेट्टी ने सुनाई कड़ी फटकार

वीकेंड का वार के मंच पर रोहित शेट्टी ने इस मामले को गंभीरता से उठाया. उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कुनिका को समझाते हुए कहा कि किसी की भी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह नैतिक रूप से भी अस्वीकार्य है.रोहित ने कहा कि पूरा देश बिग बॉस देखता है और ऐसे शब्द किसी लड़की, उसके परिवार और उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाते हैं. उन्होंने याद दिलाया कि सीनियर और अनुभवी कलाकार होने के नाते कुनिका से ऐसी भाषा की उम्मीद बिल्कुल नहीं की जाती.

सफाई देती रहीं कुनिका, सोशल मीडिया पर बढ़ी नाराज़गी

रोहित शेट्टी की नाराज़गी के बाद भी कुनिका ने अपनी गलती मानने के बजाय बार-बार सफाई देने की कोशिश की. उनका यह रवैया दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनके व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं.दर्शकों का कहना है कि किसी भी मज़ाक या बहस की आड़ में ऐसे संवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल करना शो की प्रतिष्ठा को भी आहत करता है.

मृदुल तिवारी ने भी बताई बड़ी गलती

शो से हाल ही में बाहर हुए कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी की इमेज पर इस तरह की बात कहना बिल्कुल गलत है.मृदुल ने बताया कि टीवी पर कही गई एक लाइन भी बाहर जाकर बड़ा नैरेटिव बना देती है, खासकर तब जब बात किसी लड़की की प्रतिष्ठा से जुड़ी हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर यह बात मज़ाक में भी कही गई हो, तब भी इसका असर गंभीर होता है.

बिग बॉस के मंच पर पहले भी हुई फटकार

इससे पहले भी सप्ताहांत के एपिसोड में रोहित शेट्टी ने अमाल मलिक और शहबाज़ को बिग बॉस को बायस्ड कहने पर कड़ी चेतावनी दी थी. दोनों ने अपनी गलती स्वीकार कर निर्माताओं से माफी भी मांगी. वहीं, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के गेम को रोहित ने सराहनीय बताया.

यह भी पढ़ें:अब किस बात से तान्या मित्तल ने घर वालों को कर दिया हैरान? हक्के-बक्के रह गए फरहाना-अमाल