Salman Khan Angry: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. पाकिस्तान के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे एजाज वारिस ने भी कैटरीना के वजन को लेकर उनका मजाक उड़ाया था. अब सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में कैटरीना का बचाव किया, जिसके बाद एजाज वारिस ने एक वीडियो जारी कर कैटरीना से माफी मांगी है.
एजाज वारिस ने जारी किया वीडियो
एजाज वारिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा कि वह सलमान खान के ‘बिग बॉस’ का एक क्लिप देख रहे थे, जिसमें सलमान ने उनका जिक्र किया था. सलमान की बात सुनने के बाद उन्हें भी महसूस हुआ कि उन्हें कैटरीना के बारे में इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए थीं.
एजाज ने कहा, “मैं सलमान खान और कैटरीना दोनों का फैन हूं. पता नहीं रिकॉर्डिंग के दौरान किस फ्लो में मैंने वो बातें कह दीं. मेरी बातों से बहुत लोगों को दुख पहुंचा है. अगर मेरी बातों से आपका दिल दुखा है कैटरीना कैफ, तो मैं आपसे दिल से माफी मांगता हूं.”
Pakistani RJ Dr Ejaz Waris has apologised to Katrina Kaif following the backlash over his remarks about her post pregnancy appearance. His apology came after Salman Khan addressed the trolling on Bigg Boss 20 and criticised comments targeting Katrina’s weight and appearance.… pic.twitter.com/udvPx2MA6T
— India Forums (@indiaforums) September 21, 2026
बॉडी शेमिंग का इरादा नहीं था- एजाज वारिस
एजाज ने आगे कहा कि उन्होंने वो बातें सिर्फ कैजुअल तरीके से कही थीं और उनका मकसद बॉडी शेमिंग करना नहीं था. उन्होंने कहा, “अब मुझे लगता है कि मैंने गलत किया. इसलिए सॉरी सलमान खान, सॉरी कैटरीना कैफ और दर्शकों को भी सॉरी.”
उन्होंने कहा कि उनके शब्द लोगों को बुरे लगे होंगे, लेकिन उनकी नीयत किसी को बॉडी शेम करने की नहीं थी. एजाज ने आखिर में कहा कि उनकी बातों से जिसका भी दिल दुखा है, वह उनसे माफी मांगते हैं.
ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही 'Avengers: Doomsday' का जलवा, प्री-सेल्स में कर डाली छप्परफाड़ कमाई